न्यूयॉर्क , सितंबर 14 -- जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने हार्ड कोर्ट पर खेले गए फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन को हराकर यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया।

जर्मनी के ज्वेरेव रविवार रात खेले गये चार सेटों के मुकाबले में शेल्टन पर 6-3, 7-6 (7-2), 5-7, 6-2 के स्कोर से जीत दर्ज की। दोनों खिलाड़ी के बीच यह मुकाबला तीन घंटे 33 मिनट तक चला। इस जीत के साथ, जर्मन खिलाड़ी ने शेल्टन के खिलाफ आमने-सामने के मुकाबलों में अपनी बढ़त को 6-0 कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित