बेतिया , अक्टूबर 09 -- िहार के पश्चिमी चम्पारण जिले में बेतिया सदर अंचल के शहरी क्षेत्र में बेतिया राज (अधिसूचित बिहार सरकार में समाहित) की कीमती जमीन की अवैध जमाबंदी कायम करने का एक और मामला सामने आया है।शहर के प्राइम लोकेशन पूर्वी करगहिया मौजा में बेतिया राज की करीब 1.87 एकड़ जमीन की कथित तौर पर फर्जी तरीके से जमाबंदी कायम किए जाने के मामले को जिलाधिकारी (डीएम)तरनजोत सिंह ने गंभीरता से लिया है।
डीएम ने मामले की सम्यक जांच के लिए एडीएम राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है।टीम को एक सप्ताह के अंदर जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है।
बताया जाता है कि अप्रैल 2026 से शुरू हुई प्रक्रिया के दौरान उक्त जमीन की जमाबंदी कायम की गई।इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि अंचल कार्यालय में सुरक्षित रखे जाने वाले मैनुअल रजिस्टर-टू में संबंधित जमाबंदी के पन्ने को लाल स्याही से क्रॉस किया गया है।वहीं, पूर्व के संदिग्ध जमाबंदी से जुड़े मामले के अगले ही दिन इस जमाबंदी का परिमार्जन किए जाने की बात भी सामने आई है।इससे राजस्व अभिलेखों के रखरखाव और जमाबंदी की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित