, May 20 -- अलवर, 20 मई (वाता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में आठ महीने की मासूम बच्ची की उसकी ही मां द्वारा कथित तौर पर एसिड पिला दिए जाने के बाद बुधवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को भिवाड़ी के कप्तान चौक इलाके में किराए के कमरे में रहने वाली सपना नामक महिला ने अपनी बेटी काव्या को एसिड पिला दिया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे पहले भिवाड़ी के स्थानीय अस्पताल और फिर जिला अस्पताल अलवर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा था। तीन दिन के लगातार प्रयासों के बावजूद बच्ची नहीं बच सकी।
मृतका काव्या के पिता मोहित ने बताया कि वह सोमवार को काम के सिलसिले में गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी सपना ने बच्ची को एसिड पिला दिया। मोहित अब अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर उसे जेल भिजवाने का बात कर रहे हैं।
मंगलवार को भिवाड़ी पुलिस अस्पताल पहुंची थी और मोहित के बयान दर्ज किए थे। मामले की जांच जारी है।
जिला अस्पताल अलवर में मेडिकल प्रोफेसर डॉ. चारू गर्ग ने बताया, "बच्ची बेहद गंभीर स्थिति में हमारे पास आई थी। मां द्वारा एसिड पिलाने का आरोप था। तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। चिकित्सकों का पूरा दल ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन एसिड से अंदरूनी अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा था। आठ महीने की उम्र होने के कारण बच्ची स्वस्थ नहीं हो पाई और आज मध्याह्न करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित