पौड़ी,28मार्च(वार्ता) उत्तराखंड( पौड़ी गढ़वाल) में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना एकेश्वर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र शीला मल्ला में आज बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमंती रावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नवजात बालिका के जन्म पर परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा बालिका को सूट एवं कंबल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बेटियों के संरक्षण, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित