बेगूसराय , मार्च 24 -- बिहार में बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार को एक्सिस बैंक से पांच लाख रूपये लूट लिये।
पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह नकाबपोश अपराधियों ने हसनपुर गांव स्थित एक्सिस बैंक में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बैंक के ग्राहक और कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया और पांच लाख रुपये लूटकर फ़रार हो गये। अपराधियों ने इस दौरान हवाई फ़ायरिंग भी की। अपराधी अपने साथ सीसीटीवी हार्डडिस्क भी ले गये।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित