बेंगलुरु , जुलाई 09 -- कर्नाटक के उत्तरी बेंगलुरु में गुरुवार तड़के एक रिहायशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गयी। सड़क पर घूमते तेंदुए की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुयी हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी में कैद तस्वीर ब्याटरायनपुरा स्थित भरत नगर की है, जिसमें तेंदुए एक सड़क पर आराम से चलते हुये और फिर इलाके में कहीं गायब होते हुये देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गयी।
सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग के कर्मचारी उस इलाके में पहुंचे और उसे खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। टीमों ने निगरानी बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों तथा सीसीटीवी फुटेज की मदद से तेंदुए की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित