बेंगलुरु , जून 06 -- कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को वरिष्ठ मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे की खबरों से जुड़ी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ नेता कांग्रेस की एक अमूल्य धरोहर बने हुए हैं और शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई चर्चा के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री सुरजेवाला ने कहा कि यह पूरा मामला एक 'गलतफहमी' के कारण खड़ा हुआ था, जिसे मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, उप-मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बी.के. हरि प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और अन्य वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि श्री रामलिंगा रेड्डी ने साल 1973 में राजनीति में प्रवेश किया था और वह पहली बार 1989 में कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गये थे। वह कांग्रेस के टिकट पर आठ बार चुनाव जीत चुके हैं और दशकों से कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाल चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित