बेंगलुरु , मार्च 17 -- दक्षिण-पश्चिम रेलवे के तहत 'गुड्स ट्रेन मैनेजर' के पदों के लिए मंगलवार को आयोजित होने वाली 'सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा' को कन्नड़ भाषा विवाद के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं और संगठनों द्वारा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन और तीखे विरोध के बाद लिया गया।

विवाद उस समय शुरू हुआ जब कर्नाटक रक्षण वैदिके (करवे) के सदस्यों ने आरोप लगाया कि रेलवे द्वारा यह परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जा रही थी, जिसमें स्थानीय कन्नड़ भाषा को पूरी तरह बाहर रखा गया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परीक्षा से मात्र चार दिन पहले एक अधिसूचना जारी कर यह स्पष्ट किया गया था कि कन्नड़ भाषा का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। इससे उन अभ्यर्थियों को भारी निराशा हुई जिन्होंने कन्नड़ माध्यम से तैयारी की थी। प्रदर्शनकारियों ने इसे कन्नड़ भाषी लोगों के अधिकारों का हनन और एक बड़ी साजिश का हिस्सा करार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित