भरतपुर , मई 12 -- राजस्थान में 17 मई से प्रारंभ हो रहे अधिक मास में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लाखों श्रद्धालु बृज 84 कोसीय परिक्रमा करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके मद्देनजर डीग जिले में 67 किलोमीटर (24 कोस) क्षेत्र के पैदल परिक्रमा मार्ग में जगह जगह व्याप्त भारी अव्यवस्थाओं एवं बदहाली को 48 घंटे में दूर करके व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने का निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित