देहरादून , मई 17 -- उत्तराखंड कांग्रेस समिति ने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की भूमिका को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद देहरादून की सभी विधानसभाओं के बीएलए-1, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में पार्टी के बीएलए की भूमिका से ही आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी इस प्रक्रिया में बीएलए के साथ मिलकर काम करें।

बैठक में देहरादून जनपद के मुख्य ट्रेनर कांग्रेस नेता अखिलेश उनियाल ने एसआईआर प्रक्रिया के समूची दस्तावेजीकरण संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह बीएलए, प्रभारी, जिला और प्रखंड अध्यक्ष आपसी तालमेल स्थापित कर इस पूरी प्रक्रिया में पार्टी को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने एसआईआर को लेकर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित