जयपुर , फरवरी 18 -- राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि बूंदी विधानसभा क्षेत्र में हुए अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है।

श्री बेढ़म शून्यकाल में विधायक हरिमोहन शर्मा के द्वारा उठाये गये इस मुद्दे के जवाब में यह बात कही। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि जिला पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित