अहमदाबाद , फरवरी 18 -- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन निर्माण स्थलों का 200 से अधिक युवा इंजीनियरों ने शैक्षिक और तकनीकी दौरा किया। यह निर्माण स्थल दौरे मुंबई, वडोदरा और अहमदाबाद में स्थित विभिन्न संस्थानों के लिए आयोजित किए गए थे।
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) की ओर से बुधवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अनुभवात्मक शिक्षा और उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के अपने निरंतर प्रयास के रूप में एनएचएसआरसीएल ने युवा इंजीनियरों के लिए मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन निर्माण स्थलों पर शैक्षिक और तकनीकी दौरों की एक श्रृंखला का आयोजन किया। इसे इंजीनियरों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने और उन्हें भारत के पहले हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में शामिल निर्माण पद्धति, इंजीनियरिंग सटीकता और तकनीकी उन्नतियों को समझने में सक्षम बनाने के लिए बनया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित