बुलन्दशहर , जून 4 -- उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर जिले के खुर्जा हाईवे स्थित अगवाल कट के निकट आलू से लदे एक कैंटर ट्रक और यात्रियों से भरी रोडवेज बस के बीच गुरुवार को हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे में कोई जनहानि अथवा घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष कुमार जैन ने बताया कि बीती रात करीब दो बजे खुर्जा हाईवे पर अगवाल कट के पास तेज गति से आ रही रोडवेज बस की आलू से लदे कैंटर ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कैंटर ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया, जिससे उसमें लदा आलू सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना में रोडवेज बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित