बुलंदशहर , जुलाई 10 -- बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को नेशनल हाईवे-34 पर जाट चौक के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार अजेय ने बताया कि घटना अपराहन करीब 2:00 बजे की है। हादसे के बाद मोटरसाइकिल ट्रक के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसी दौरान ट्रक में आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तथा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित