बुलंदशहर , मई 30 -- उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मुमरेजपुर गांव में ग्राम प्रधान के भाई ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मुमरेजपुर निवासी रवि (22) ग्राम प्रधान भीम प्रकाश का भाई था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी के मायके चले जाने के बाद रवि मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उन्होंने बताया कि रवि ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित