बुरहानपुर , सितंबर 29 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों और एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार लालबाग थाना क्षेत्र के चिंचाला निवासी सूरज यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी हेमेन्द्र सोनी ने भी घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

वहीं, शाहपुर थाना क्षेत्र के हसीनाबाद गांव निवासी काजल पति जयपाल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित