हैदराबाद , मई 22 -- तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की एक अदालत ने बुजुर्ग माता-पिता को प्रताड़ित करने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में एक 44 वर्षीय व्यक्ति को 60 दिनों के कारावास की सजा सुनाई है।

पुलिस के अनुसार, नारायणगुडा थाना क्षेत्र निवासी जी. श्रीनिवास अपने वृद्ध माता-पिता को बार-बार प्रताड़ित कर रहा था। पीड़ितों की दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर नारायणगुडा पुलिस ने उसके खिलाफ सिटी पुलिस एक्ट की धारा 70बी और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) के तहत मामला दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित