भरतपुर , अक्टूबर 06 -- राजस्थान में धौलपुर के छोटा मानपुर गांव में सोमवार को घर में घुसे दो बदमाश महिला से मारपीट करके करीब 15 तोला सोना और तीन लाख रुपए नकदी लूटकर फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बुजुर्ग मीरा देवी और अपने पति राजाराम बैंसला घर के बाहर वाले कमरे में सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे मीरा देवी को कमरे के अंदर से आवाज आई। अंदर जाने पर उसने दो घर में घुसे दो बदमाशों को देखा। देखते ही मीरादेवी ने एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ने मीरा देवी से हाथापाई करके खुद को छुड़ाया और भाग गया। दूसरा बदमाश भी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। बदमाशों की शिनाख्त की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित