श्रीगंगानगर , जुलाई 17 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाने में एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे गांव ही एक व्यक्ति बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पड़ोस में उक्त महिला की बहू ने उसकी चीखें सुनी तो वह तुरंत मौके पर पहुंची और उसने शोर मचाया। इस पर परिजन और आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। इस पर आरोपी मौके से भाग गया।

इस घटना के तुरंत बाद पीड़िता को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए उप जिला चिकित्सालय सूरतगढ़ ले जाया गया। अस्पताल में पुलिस ने पीड़िता और शिकायतकर्ता बहू दोनों के बयान दर्ज किये। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित