भरतपुर , सितम्बर 13 -- राजस्थान में करौली के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को अपराह्न पांचना नदी में कूद कर एक बुजुर्ग ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान गंगापुर सिटी के काजीपाड़ा निवासी 57 वर्षीय हरिचरण के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोगों की मदद से वृद्ध को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग के नदी में कूदने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित