मुंबई , मई 01 -- बुची बाबू सना निर्देशित और राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' चार जून 2026 को रिलीज होगी।

'पेड्डी' को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। इसका शानदार संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म वृद्धि सिनेमास के बैनर तले बनाई जा रही है!अब फिल्म ने आधिकारिक तौर पर अपनी रिलीज डेट चार जून 2026 तय कर ली है, जो आईपीएल सीजन के तुरंत बाद है।

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित 'पेड्डी' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। वेंकट सतीश किलारू द्वारा अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज और प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस माइश्री मूवी मेकर्स के सहयोग से निर्मित यह फिल्म चार जून 2026 को रिलीज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित