मुम्बई , जनवरी 26 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष आईएस बिंद्रा का रविवार को नयी दिल्ली में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।
उन्होंने 1993 से 1996 तक बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, लेकिन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) प्रमुख के रूप में बिंद्रा का दबदबा 36 वर्षों तक (1978 से 2014 तक) कायम रहा, जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट प्रशासन से संन्यास ले लिया।
बिंद्रा और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एनकेपी साल्वे और जगमोहन डालमिया ने 1987 विश्व कप को भारत में आयोजित कराने में अहम भूमिका निभाई थी।
पूर्व भारतीय टीम मैनेजर और वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी अमृत माथुर के अनुसार, जब 1986 में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, तो यह बिंद्रा ही थे जिन्होंने पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह जनरल जिया-उल-हक को सुझाव दिया कि गतिरोध को तोड़ने के लिए वे भारत का दौरा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित