रांची , सितंबर 02 -- लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर उनसे चाय पर मुलाकात कर झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। मंत्री श्री सेठ ने श्री प्रधान से गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अंगवस्त्र भेंट किया तथा 'मोदी जी की यात्रा' पुस्तक प्रदान की। साथ ही, उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
चाय पर हुई चर्चा के दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
इसी क्रम में राँची-आरा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18640) के अंतिम ठहराव को आरा से बढ़ाकर बक्सर तक किए जाने का महत्वपूर्ण विषय भी मंत्री श्री सेठ के समक्ष रखा। इस विस्तार से पूरे बक्सर जिला एवं बलिया जिला सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को बेहतर एवं सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। यात्रियों को आरा में ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी तथा बिहार और झारखंड के बीच आवागमन, व्यापार एवं जनसंपर्क को भी काफी सुविधा मिलेगी।
श्री सेठ ने इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखकर अग्रसारित किया है। इस सकारात्मक पहल एवं त्वरित संज्ञान के लिए उनका हृदय से आभार। जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना मेरा संकल्प है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित