गोरखपुर , जून 03 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष में खेती व किसानी के क्षेत्र में आए परिवर्तन के कारण अन्नदाता किसानों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को गोरखपुरा के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित गोरखपुर, आजमगढ़ व बस्ती की संयुक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता संगोष्ठी-2026 का शुभारंभ करने के बाद कहा कि किसान भी अब समाज व राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ते हुए आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं। देश की सबसे अच्छी उर्वरा भूमि, सर्वाधिक सिंचित भूमि (86 फीसदी), रबी-खरीफ व जायद की फसलें यूपी में हो रही हैं। किसान जहां मेहनत कर रहा है, वहां उसे अच्छा दाम भी मिल रहा है। किसानों की मेहनत का परिणाम है कि यूपी का बीमारूपन दूर हुआ और राज्य समृद्ध बना। किसानों ने कृषि विकास दर को 8 फीसदी से बढ़ाकर 18 प्रतिशत तक पहुंचाने में सफलता हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित