फ्लोरिडा (अमेरिका) , मार्च 17 -- बीमारी के कारण ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एम्मा राडुकानू ने इस सप्ताह शुरु होने वाले मियामी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है।
ब्रिटेन की नंबर एक खिलाड़ी राडुकानू ने पिछले महीने मध्य-पूर्व में खेलते समय बीमार पड़ गई थीं और अभी भी वह वायरल के बाद होने वाले लक्षणों से जूझ रही हैं। फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में 17 से 29 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट के पहले दौर में उन्हें 'बाय' (सीधे अगले दौर में प्रवेश) मिला था।
24 साल की इस खिलाड़ी को पहले राउंड में अमेरिकी खिलाड़ी पेटन स्टर्न्स के खिलाफ खेलना था, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का निर्णय लिया। दूसरी ओर मियामी ओपन के पहले राउंड में ब्रिटेन की फ्रैन जोन्स का मुकाबला अमेरिका की महान खिलाड़ी वीनस विलियम्स से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित