पटना , जुलाई 14 -- बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि यह परीक्षा केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं है, बल्कि समाज और राज्य की सेवा का द्वार है।

डॉ. कुमार आज सशक्त भारत मंच की ओर से बिहार विधान सभा विस्तारित भवन स्थित 300 क्षमता वाले सभागार में आयोजित '70वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले 225 अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह' में शामिल हुए।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर सफल अभ्यर्थियों से कहा कि सभी ने कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और धैर्य के बल पर यह मुकाम प्राप्त किया है और यह सफलता उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इस सफलता को प्राप्त करने वालों का चरित्र, ईमानदारी, संवेदनशीलता और कार्यकुशलता ही उनकी सबसे बड़ी पहचान होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित