सागर , जुलाई 04 -- मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना में कृषि विभाग ने उर्वरकों के अवैध भंडारण, अमानक उर्वरकों के भंडारण तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरकों की बिक्री (ओवररेटिंग) के मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया है।
कृषक सुरेन्द्र सिंह दांगी, ग्राम दुरुवा, तहसील बीना, जिला सागर ने शनिवार को कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड बीना में मेसर्स शुभम ट्रेडर्स, प्रोपराइटर अंकुश समैया, बीना के विरुद्ध एन.पी.के. 20:20:0:13 उर्वरक को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय करने की शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित