बीड , अप्रैल 29 -- महाराष्ट्र के बीड जिले की केज तालुका स्थित मसाजोंग ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए हुए बहुचर्चित उपचुनाव में स्वरूपानंद देशमुख ने अश्विनी देशमुख को 92 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
अश्विनी देशमुख, गांव के दिवंगत सरपंच संतोष देशमुख की पत्नी हैं। यह उपचुनाव तत्कालीन सरपंच संतोष देशमुख की 9 दिसंबर 2024 को हुई नृशंस हत्या के बाद खाली हुए पद को भरने के लिए कराया गया था। इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित