बीजापुर , मई 11 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के डोडीतुमनार गांव के पटेलपारा पहाड़ी एवं घने जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान माओवादियां का बंकर का पता लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस ने इसका खुलासा सोमवार को किया । संयुक्त पुलिस टीम को सघन जांच में माओवादियों द्वारा पूर्व में जमीन के अंदर छिपाकर बनाया गया एक गुप्त बंकर का पता चला, जिसमें भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री एवं उपकरण पाए गए।

यह कार्रवाई पुलिस सहायता केंद्र पीडिया एवं थाना गंगालूर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। सूचना के बाद क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया, जिसके दौरान जंगल एवं पहाड़ी इलाके में जमीन के भीतर निर्मित बंकर का पता चला। सुरक्षा दृष्टि से डिमाइनिंग एवं आवश्यक जांच प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के बाद बंकर को खोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित