बीजापुर , मई 25 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मॉर्निंग क्रिकेट स्टार क्लब द्वारा आयोजित बीजापुर प्रीमियर लीग सीजन-1 के फाइनल मुकाबले में कलेक्टर विश्वदीप ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिले में खेल सुविधाओं के विकास का भरोसा दिलाया। मिनी स्टेडियम में आयोजित रोमांचक मुकाबले को देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे।

गत 15 मई से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में जिले की 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। शानदार प्रदर्शन करते हुए मास्टर ब्लास्टर और किंग्स इलेवन की टीमें फाइनल में पहुंचीं। फाइनल मुकाबले के दौरान कलेक्टर विश्वदीप ने दोनों टीमों के बीच टॉस कराया।

मैदान में उतरकर कलेक्टर ने बल्लेबाजी भी की और आकर्षक शॉट लगाकर दर्शकों एवं खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है तथा खेल अधोसंरचना के विकास के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

मुकाबले की शुरुआत के बाद मॉर्निंग क्रिकेट स्टार क्लब के खिलाड़ियों ने कलेक्टर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समापन समारोह में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) रविंद्र मीणा, उपजिलाधिाकरी बीजापुर जागेश्वर कौशल, तहसीलदार बीजापुर पंचराम सलामे सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित