बीजापुर , अक्टूबर 21 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक पुनर्वासित माओवादी की बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान नरसू बोड्डू उर्फ नैती (26) के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरसू बोड्डू पुत्र लक्ष्मैया बोड्डू, निवासी ग्राम कमकानार, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर 23 जुलाई से पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। आज सुबह उसने अज्ञात कारणों से फंदे पर लटकर जान दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित