बीकानेर , अगस्त 14 -- 80वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में शुक्रवार को बीकानेर के राजकीय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एट होम कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस शो में लगभग 600 ड्रोन्स ने आसमान में ऑपरेशन सिंदूर सहित भारतीय सेना की शौर्य गाथा का अद्भुत प्रदर्शन किया। साथ ही राजस्थानी कला एवं संस्कृति को भी मनमोहक रूप से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर एवं खाद्य एव नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधि, उच्चाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित