बीकानेर , जून 28 -- राजस्थान में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत सोमवार को बीकानेर जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने रविवार को बताया कि सोमवार को बीकानेर जिले में कल्याणसर अगुणा और किलचू देवड़ान, लूणकरणसर के मोखमपुरा और पीपेरां, श्रीडूंगरगढ़ के इन्दपालसर सांखलान और रीडी में शिविर आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कोलायत-हदां के लम्भाणा भाटियान और नैणियां, बज्जू के गोगडियावाला, पूगल के पूगल, छत्तरगढ़ के खारबारा, खाजूवाला के 2 केडब्ल्यूएम और नोखा के रोड़ा, दावा, धूपालिया और मसूरी में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित