जम्मू , सितंबर 12 -- जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के एक बुजुर्ग नागरिक को शुक्रवार शाम हीरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में बॉर्डर फेंसिंग के पास पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित