लखनऊ , मार्च 02 -- उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बीच लगातार बीएलओ द्वारा आत्महत्या किये जाने को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर बढ़ते प्रशासनिक दबाव को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि बीएलओ पर अत्यधिक कार्यभार और मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वे मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पहले फॉर्म-7 के जरिए नाम हटाने और अब फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे माहौल में कई कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान हैं। सपा अध्यक्ष ने फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के एक शिक्षामित्र बीएलओ द्वारा आत्महत्या की घटना का उल्लेख करते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अवकाश न मिलना और कार्य का दबाव गंभीर चिंता का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित