जयपुर , अगस्त 29 -- भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की अखिल भारतीय ट्रस्ट बैठक का आयोजन 31 अगस्त एवं एक सितंबर को जयपुर में किया जायेगा।
बीएमएस के अनुसार बैठक में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े विभिन्न ट्रस्टों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री श्री सुरेन्द्र पाण्डेय करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित