वाराणसी , मार्च 16 -- काशियाना फाउंडेशन एवं दिवि वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय चेयर, सामाजिक विज्ञान संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सहयोग से सोमवार को के.एन. उडुपा ऑडिटोरियम में "भारत विमर्श" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा, युवाशक्ति और नशामुक्त समाज के निर्माण पर सार्थक चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर दिवि वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन एवं इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जगदीश राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज, परिवार और शिक्षण संस्थान मिलकर युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित