हैदराबाद , मार्च 20 -- तेलंगाना विधानसभा में शुक्रवार को उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायकों ने उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क के वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने के दौरान सदन से यक कहते हुए बहिर्गमन किया कि यह बजट एक धोखा है।

वित्त मंत्री ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया, बीआरएस सदस्यों ने कांग्रेस सरकार पर अपने चुनावी वादों, विशेष रूप से "छह गारंटियों" को लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। प्रतीकात्मक विरोध के रूप में विधायकों ने अपने कानों के पीछे फूल लगा रखे थे - जो धोखे का संकेत देने वाला एक मुहावरा है। बाद में वे सदन से बाहर चले गए।

बीआरएस सदस्यों ने बजट के प्रति भारी असंतोष व्यक्त करते हुए "एक तोला सोने का वादा धोखा है!", "दो लाख नौकरियों का वादा धोखा है!", और "यह बजट एक धोखा है!" जैसे नारे लगाए।

विधायकों ने बहिर्गमन के बाद विधानसभा के प्रवेश द्वार पर धरना दिया, जिससे कुछ समय के लिए परिसर में तनावपूर्ण वातावरण बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित