BRS criticises Youth Congress protest at AI Impact Summit in DelhiHyderabad, Feb 22 (UNI) BRS working President K T Rama Rao (KTR) on Sunday said " it is absolutely deplorable that members of the Youth Congress chose the AI Impact Summit 2026 as a venue for petty political theatrics".हैदराबाद, 22 फरवरी (वार्ता) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव (केटीआर) ने रविवार को कहा कि यह अत्यंत निंदनीय है कि यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' जैसे मंच को तुच्छ राजनीतिक नौटंकी के लिए चुना।
केटीआर ने कहा, "विरोध प्रदर्शन के लिए इस तरह के वैश्विक मंच का उपयोग करना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे महान देश भारत की छवि को खराब करेगा।" उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि विरोध कहां और कैसे किया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित