हैदराबाद , जुलाई 02 -- तेलंगाना के राजस्व, आवास और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस सरकार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की गुंडागर्दी से नहीं डरेगी। उन्होंनेकहा कि विपक्षी पार्टी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के बेबुनियाद आरोप लगा रही हैश्री रेड्डी ने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आरोप लगाया कि बीआरएस के नेताओं ने अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये का गबन किया और अभी भी इस गलतफहमी में हैं कि वे सत्ता में बने हुए हैं या जल्द ही सत्ता में वापस लौट आएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, मंत्रियों एवं विधायकों ने विधानसभा में पिछली बीआरएस सरकार के कथित भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद बीआरएस नेता कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने की कोशिश में उस पर बेबुनियाद एवं गैर-जिम्मेदाराना आरोप लगा रहे हैं।
विपक्ष के आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए श्री पोंगुलेटी ने कहा कि यह दावा करना तर्कहीन है कि निविदा की कीमत से तीन या चार गुना ज़्यादा भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बीआरएस इसी तरह की राजनीति करती रही तो हो सकता है कि वह भविष्य में मुख्य विपक्षी दल का दर्जा भी न बचा पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित