पटना , सितंबर 29 -- बिहार के 700 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) का बुधवार को वृहद निरीक्षण किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के निर्देश पर तैनात नोडल अफसर विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, आधारभूत संरचना और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेंगे।
निरीक्षण के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित कोचिंग व्यवस्था और शिक्षण की गुणवत्ता की भी समीक्षा की जाएगी। इसी दिन सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें बच्चों की पढ़ाई, सीखने की प्रगति और शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित