, March 4 -- इस बार पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पर भी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनकी माता ने बेटे की शीघ्र शादी की इच्छा जताते हुए कहा कि परिवार बहू का इंतजार कर रहा है। इस पर चिराग ने मुस्कराते हुए कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता बिहार का विकास है। "राज्य के लिए अभी बहुत काम करना है। सही समय आने पर शादी भी होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी गांधी मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जोशपूर्ण अंदाज में होली मनाई। वरिष्ठ नेता एवं मंत्री राम कृपाल यादव सहित अन्य नेताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर और ढोल की थाप पर झूमते हुए उत्सव का आनंद लिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरू से शालीन होली खेलते रहे हैं। इस बार उन्होंने बिहारवासियों और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए इसे सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित