, Sept. 14 -- अपर समाहर्ता खगेश चंद्र झा ने हिंदी को सहज, सरल एवं जनसुलभ भाषा बताते हुए कहा कि यह आम लोगों के बीच संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच संवाद को अधिक प्रभावी बनाने में सरल हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है।अपर समाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर ने हिंदी के साहित्यिक विकास तथा स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक शैलेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती अर्शी शाहीन, देवज्योति सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा, साहित्यिक विरासत और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सरकारी कार्यों एवं दैनिक प्रशासनिक जीवन में सरल एवं सहज हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिले के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित