, Aug. 8 -- बिहार सरकार द्वारा 10 अगस्त 2026, सोमवार को पटना में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह यात्रा प्रातः 10:00 बजे जे.पी. गोलंबर से प्रारंभ होकर कारगिल चौक तक जाएगी। मंत्री ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का उत्सव है। भारत का तिरंगा करोड़ों भारतीयों के त्याग, बलिदान, संघर्ष और गौरव का प्रतीक है। 'हर घर तिरंगा' अभियान का उद्देश्य इसी राष्ट्रीय भावना को जन-जन तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ना है।
मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण /किया जा चुका है तथा पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग एवं तिरंगा थीम पर सजावट की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से रूट सैनिटाइजेशन, पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन निकासी की समुचित व्यवस्था की गई है।
मंत्री ने बिहारवासियों से अपील की कि वे 10 अगस्त को आयोजित तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा अभियान' को जन-आंदोलन बनाने में अपना योगदान दें।उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा युवाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी इस राष्ट्रीय अभियान को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मीडिया की सकारात्मक भूमिका से अभियान को और अधिक प्रभावी एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाया जा सकेगा।
'हर घर तिरंगा - हर दिल तिरंगा' के संदेश के साथ बिहार सरकार का यह अभियान राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित