, Sept. 24 -- संवाद के दौरान उद्यमियों द्वारा मुख्य रूप से बिजली, फूड लाइसेंस एवं अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) से संबंधित समस्याएँ जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गईं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय के साथ समस्याओं के यथासंभव शीघ्र समाधान की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, वैशाली द्वारा बताया गया कि जिला उद्योग केंद्र, वैशाली में सिंगल पॉइंट ऑफ़ कांटेक्ट के रूप में सिंगल विंडो व्यवस्था स्थापित की गई है। इसके माध्यम से निवेशकों एवं उद्यमियों को उद्योगों की स्थापना एवं संचालन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से उद्यमियों एवं निवेशकों से अपील की गई कि उद्योग के संचालन में बिजली, लाइसेंस, एनओसी अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला उद्योग केंद्र, वैशाली से संपर्क करें। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं के यथासंभव शीघ्र समाधान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन और जिले में औद्योगिक गतिविधियों को गति देना प्रशासन के महत्वपूर्ण उद्देश्यों में शामिल है। उद्यमी संवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशासन और उद्यमियों के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित