, May 16 -- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नागरिकों से शहर की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े 13 सवाल पूछे जा रहे हैं। इन सवालों में घर-दुकान से कचरा उठाव, सूखा-गीला कचरा पृथक्करण, नियमित सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, आरआरआर सेंटर की जानकारी, शिकायत निवारण व्यवस्था आदि विषय शामिल हैं।
नागरिक फीडबैक के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। नागरिक अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन कर पूछे गए सवालों का जवाब भर सकते हैं तथा ओटीपी सत्यापन के बाद अपना फीडबैक सबमिट कर सकते हैं। एक फोन नंबर से एक ही फीडबैक दर्ज किया जा सकता है। केंद्रीय टीम द्वारा ऑन-फील्ड वेरिफिकेशन के दौरान भी शहरवासियों से यही प्रश्न पूछे जाएंगे और उनके अंक स्वच्छ सर्वेक्षण के कुल स्कोर में जोड़े जाएंगे।
स्वच्छ सर्वेक्षण में पटना की रैंकिंग बेहतर करने की निगम एवं पटनावासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। पटना नगर निगम सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें। कचरे को सूखा और गीला अलग-अलग रखें, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं तथा खुले में कचरा फेंकने से बचें।यदि कहीं कचरा उठाव, सफाई, नाले की सफाई या सार्वजनिक शौचालय से संबंधित कोई समस्या दिखाई देती है, तो उसकी शिकायत तुरंत पटना नगर निगम को दर्ज कराएं, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। टोल फ्री नंबर 155304 एवं वॉट्सअप चैटबॉट 9264447449 के माध्यम से निशुल्क शिकायत दर्ज कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित