, Oct. 1 -- अभियान के पांच प्रमुख स्तंभों के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर गतिविधियां आयोजित की गईं। पहले स्तंभ के तहत सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों, हाट-बाजारों और अधिक आवागमन वाले स्थानों पर वर्षों से बने कचरा बिंदुओं को राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में चिन्हित किया गया और साफ-सफाई की गई। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, हाट-बाजारों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, तालाबों, नदियों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस पर राज्य के प्रमुख पर्यटन, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं उन्हें स्वच्छ बनाया गया, जिसके तहत 87,003 सार्वजनिक स्थलों की सफाई कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा स्वच्छ पाठशाला, युवा फॉर स्वच्छता के तहत बच्चों और युवाओं को स्वच्छता अभियान का सक्रिय भागीदार बनाया गया। इसी दिन 39,454 विद्यालय स्तरीय गतिविधियां आयोजित की गई और इसमें 2,43,682 विद्यार्थियों ने भागीदारी की।

चौथा स्तंभ स्वच्छता के लिए जन भागीदारी के अंतर्गत घर-घर जागरुकता अभियान, स्वच्छता संवाद, पदयात्रा, प्रभातफेरी, रैली आदि गतिविधियां संचालित की गई। वहीं, पांचवां स्तंभ स्वच्छता से समृद्धि के तहत अपशिष्ट को संसाधन और आर्थिक अवसर के रूप में बदलने के लिए कबाड़ से जुगाड़, कबाड़ से कला, जैविक कचरा से जैविक खाद बनाने, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों पर निर्मित जैविक खादों की बिक्री एवं प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया। इस स्तंभ के अंतर्गत राज्य में 60 हजार 80 कबाड़ से कला/आर्ट संबंधी प्रविष्टियां दर्ज की गई। राज्य भर में 6,831 शैक्षणिक संस्थानों की इस गतिविधि में सहभागिता रही। ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा किस्वच्छता अभियान एक सतत कार्यक्रम है जो ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहा है। इसमें स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ-साथ जीविका दीदियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पंचायतों आज स्वच्छता लोगों के दिनचर्या में शामिल हो चुका है। स्वच्छता ही सेवा- 2026 अभियान बिहार को स्वच्छ बनाने का सार्थक पहल है। इसीक्रम में गुरुवार को एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन होगा जिसमें जागरुकता अभियान, स्वच्छता शपथ, एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण आदि कार्य किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित