, Sept. 12 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गापूजा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां सुनिश्चित की जाएं, जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके। दीपावली से पहले छोटे-छोटे लंबित कार्यों को पूरा कराया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों, हेल्थ सेंटर एवं विद्यालयों में रंगाई-पुताई का कार्य भी दीपावली से पहले पूरा कराया जाए। प्रत्येक पंचायत से 10 योजनाओं को चिन्हित कर उनका कार्य पूर्ण करायें, ताकि गांवों को व्यवस्थित एवं विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूल से लेकर कॉलेज तक सभी आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त हों। पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, हेल्थ सेंटर एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को सभी आवश्यक सुविधाओं से परिपूर्ण करें। जहां हेल्थ सेंटर, सामुदायिक भवन अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन निर्माण की आवश्यकता हो, वहां निर्माण कार्य सुनिश्चित करायें। गांवों को व्यवस्थित करने के लिए जो भी आवश्यकताएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।श्री चौधरी ने कहा कि सेवा का मतलब जनता की भलाई के लिए काम होना है तथा योजनाओं का कायाकल्प ही सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का मूल उद्देश्य है। निचले स्तर पर विकास कार्य सुनिश्चित होने से बिहार के विकास को काफी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से पिछले 25 वर्षों में बिहार के विकास को गति मिली है। इन विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया जाए।
बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव, अन्य मंत्रीगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित