, May 12 -- इस अवसर पर विभागीय सचिव श्री बी. कार्तिकेय धनजी ने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत आगामी पांच वर्षों में 7028 योजनाओं को पूरा करने की दिशा में विभाग तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह सभी योजनाएं राज्य के 38 जिलों के लिए निर्धारित हैं।

सचिव ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निष्पादन में विलंब करने वाले कांट्रैक्टरों की पहचान करें। जांच के बाद जरूरत पड़े तो उन्हें अयोग्य घोषित किया जाये। उन्होंने चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारी के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

बैठक में अभियंता प्रमुख सुनील कुमार ने विभागीय योजना, उसकी प्रगति, वार्षिक बजट बिंदुओं से मंत्री एवं सचिव को अवगत कराया। बैठक में अपर सचिव श्रीमती संगीता सिंह, अपर सचिव सुशांत कुमार सहित मुख्य अभियंता, जिलों के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित