, Sept. 11 -- जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने कहा कि परीक्षा के स्वच्छ, पारदर्शी, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रातः 7:00 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएँ तथा पूरी सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।उन्होंने यातायात व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान शहर में सुगम एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। नगर निगम को सभी परीक्षा केंद्रों के परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई एवं फॉगिंग कराने का भी निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर यूपीएससी के प्रतिनिधि प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने कहा कि प्रत्येक परीक्षार्थी का फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाना है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि किसी भी अभ्यर्थी का फेस ऑथेंटिकेशन दो बार न हो। उन्होंने फेस ऑथेंटिकेशन के दौरान यूपीएससीद्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं प्रोटोकॉल का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दियापरीक्षा की अवधि के दौरान किसी भी आवश्यक सूचना अथवा सहायता के लिए आयुक्त कार्यालय, पटना के दूरभाष संख्या 0612-2219205 एवं 0612-2233578 तथा जिला नियंत्रण कक्ष, पटना के दूरभाष संख्या 0612-2219810 एवं 0612-2219234 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित